Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: टीसीआई एक्सप्रेस अगले पांच वर्षों में बुनियादी ढांचे के विस्तार पर ₹500 करोड़ का निवेश करेगी


लखनऊ, अहमदाबाद और कोलकाता में तीन नए पूर्ण स्वामित्व वाले सॉर्टिंग सेंटर विकसित किए जाएंगे, जिससे लगभग 4 लाख वर्ग फुट प्रोसेसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर जुड़ेगा 




लखनऊ/नई दिल्ली। भारत की अग्रणी एक्सप्रेस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में से एक टीसीआई एक्सप्रेस लिमिटेड ने अपने विकास के अगले चरण को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अगले पांच वर्षों में बुनियादी ढांचे के विकास, ऑटोमेशन, नेटवर्क के अनुकूलन और तेजी से बढ़ते व्यावसायिक क्षेत्रों के विस्तार के लिए ₹500 करोड़ के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही ( क्यू2 एफवाई2027) में कंपनी के मजबूत प्रदर्शन के बाद यह निवेश निर्णय लिया गया है। इस दौरान घरेलू एयर एक्सप्रेस कारोबार में सालाना आधार पर 29.4 प्रतिशत, ई-कॉमर्स एक्सप्रेस में 51.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि सरफेस एक्सप्रेस कारोबार में भी 9.4 प्रतिशत की स्थिर सालाना वृद्धि रही। कंपनी के प्रदर्शन से स्पष्ट है कि ये तीनों व्यावसायिक क्षेत्र भविष्य में विकास के प्रमुख आधार बनने जा रहे हैं। कंपनी पिछले सात वर्षों में पहले ही ₹500 करोड़ का निवेश कर चुकी है और अब नए निवेश को उच्च प्रदर्शन वाले व्यावसायिक क्षेत्रों के विस्तार, उनके नेटवर्क को अलग एवं अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यबल को मजबूत करने पर केंद्रित करेगी।इसके अतिरिक्त, टीसीआई एक्सप्रेस ने अहमदाबाद, लखनऊ और कोलकाता में तीन नए पूर्ण स्वामित्व वाले सॉर्टिंग सेंटर शुरू करने की भी घोषणा की है। इन केंद्रों के माध्यम से कंपनी देशभर में अपनी लॉजिस्टिक्स अवसंरचना को और मजबूत करेगी। इन नए केंद्रों के जुड़ने से कंपनी के पूर्ण स्वामित्व वाले सॉर्टिंग सेंटर की कुल संख्या बढ़कर 28 हो जाएगी।इस विकास पर टिप्पणी करते हुए टीसीआई एक्सप्रेस के मैनेजिंग डायरेक्टर  चंदर अग्रवाल ने कहा, टीसीआई एक्सप्रेस में निरंतर विकास और नवाचार हमारी कार्यशैली एवं विकास दर्शन के प्रमुख आधार हैं। भारत की अग्रणी एक्सप्रेस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में से एक होने के नाते हम समझते हैं कि देश के तेजी से बदलते आर्थिक और उपभोक्ता परिदृश्य को सहयोग देने के लिए मजबूत लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।अहमदाबाद, लखनऊ और कोलकाता में रणनीतिक रूप से स्थापित किए जाने वाले ये तीनों नए सॉर्टिंग सेंटर सामूहिक रूप से लगभग 4 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित होंगे। इससे कंपनी की शिपमेंट प्रोसेसिंग क्षमता और परिचालन पहुंच में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |