Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः विधायक डॉ. नीरज बोरा ने छह विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, जानकीपुरम के सिकंदरपुर में बनेगा सामुदायिक केंद्र


भारतेंदु हरिश्चंद्र, फैजुल्लागंज एवं लाला  लाजपत राय वार्ड में भी विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन


लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के निर्देशन में क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा द्वारा  सोमवार को जानकीपुरम द्वितीय वार्ड  में सामुदायिक केंद्र का निर्माण,रामजानकी वाटिका एवं सहारा स्टेट स्थित सरोवर के सौंदर्यीकरण हेतु भूमि पूजन किया गया। वहीं लाला लाजपतराय वार्ड में ग्रीन बेल्ट, भारतेंदु हरिश्चंद्र एवं फैजुल्लागंज के नौबस्ता के रामलीला मैदान में एक-एक कक्ष के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। ये सभी कार्य विधायक निधि, लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं नगर विकास द्वारा पूर्ण कराए जाएंगे।

जानकीपुरम के सिकंदरपुर में सामुदायिक केंद्र के निर्माण का कार्य विधायक निधि से कराया जाएगा इसी निधि से भारतेंदु हरिश्चंद्र एवं फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड के नौबस्ता स्थित रामलीला मैदान में मंच के पास एक-एक कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।

 भूमि पूजन के दौरान डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि सामुदायिक केंद्र बनने से क्षेत्रवासियों को शादी-विवाह सहित विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में बड़ी सुविधा मिलेगी। आसपास के लोगों को अपने महत्वपूर्ण कार्यक्रम के आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

वही जानकीपुरम द्वितीय वार्ड के अंतर्गत ही सहारा स्टेट में मृत्युंजय मंदिर के निकट स्थित सरोवर के सौंदर्यीकरण  का कार्य  भूमि पूजन हुआ।  जबकि लाला लाजपतराय वार्ड के अंतर्गत अलीगंज स्थितहै सेक्टर-आई की ग्रीन बेल्ट एवं जानकीपुरम द्वितीय के अंतर्गत रामजानकी वाटिका के सौंदर्यीकरण कार्य  लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पार्षद राघव राम तिवारी, पार्षद मान सिंह यादव, पार्षद राजकुमारी मौर्य, पार्षद रश्मि सिंह, रूपाली गुप्ता, सुरेश तिवारी, बृज किशोर पांडेय, संजय तिवारी, दिव्यांशी शुक्ला, कृपा शंकर मिश्रा, अशोक त्रिवेदी, आई.एस. मिश्रा, सतीश वर्मा, संजय पाठक, ए.पी. सिंह, शशिकांत वशिष्ठ, डी.सी. गुप्ता, ओ.पी. तिवारी, राजेश मिश्रा, कृष्ण गोपाल सारस्वत, स्मृति त्रिवेदी, पुनीत शुक्ला, पंकज अग्रवाल, विशंभर लोधी, राम प्रसाद वर्मा, विजय रावत एवं वी.के.पाठक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |