Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः किसान दिवस में डीएम ने सुनीं किसानों की समस्याएं, अधिकारियों को लगाई फटकार


अमेठी। किसानों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी शशांक चैधरी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। किसान दिवस में खाद की उपलब्धता, टिकरिया माइनर की सिल्ट सफाई, अमेठी रजबहा में पानी न पहुंचने और विद्युत आपूर्ति जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। किसानों ने सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और कृषि कार्यों में आ रही दिक्कतों को दूर कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों की जानकारी लेते हुए उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग किसानों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने पूर्व में आयोजित किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की और लंबित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर किसानों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों को जनगणना-2027 की स्वगणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक नागरिक पोर्टल पद पर स्वयं और अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त एसई आईडी सुरक्षित रखें और एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर पहुंचने वाले प्रगणकों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि सभी लोग अपना और परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जांच लें। पात्र व्यक्ति नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |