Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः कमिश्नरेट के मड़ियांव, सैरपुर, बीकेटी, इटौंजा माल मलिहाबाद पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान


  • इटौंजा एस.एच.ओ, एस.एस.आई ऋषिदेव तिवारी,दरोगा, सिपाहियों ने कस्बा मार्केट चैराहों गांवों में की गश्त
  • जॉइंट कमिश्नर बबलू कुमार के निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद व्यवस्था, हर चैराहे गलियों पर पुलिस की पैनी नजर



लखनऊ। लखनऊ कमिश्नर तरुण गाबा के निर्देशानुसार लखनऊ जॉइंट कमिश्नर बबलू कुमार आदेशानुसार डीसीपी उत्तरी जोन अमित आनंद के निर्देशन में मड़ियांव, सैरपुर, बीकेटी, इटौंजा, माल, मलिहाबाद पुलिस दरोगा सिपाही टीम के साथ लगातार क्षेत्र में पैदल गश्त कर चैराहे कस्बा में पैनी नजर बनाए हुए हैं। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने इटौंजा क्षेत्र अंतर्गत त्योहार शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न करवायें इटौंजा कस्बा चैराहे गांवों में की गश्त और जनता को सुरक्षा का एहसास दिलवाया। पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखाई दे रही है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार शाम को इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह, एस.एस.आई ऋषिदेव तिवारी,दरोगा नरेन्द्र भारती, अमित चोपड़ा, रवि, दीपक तोमर चिराग त्यागी अन्य सिपाहीयों ने कस्बा चैराहे गांवों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की। बीकेटी व सैरपुर पुलिस ने चैराहों एवं संवेदनशील इलाकों कस्बे गांवों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर जनता को सुरक्षा का हिसाब दिलाया। इस दौरान मड़ियांव और महिगवां कस्बे में स्थित सर्राफा व्यापारियों और दुकानदारों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं तथा सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की और त्योहारों के मद्देनजर इटौंजा पुलिस ने गश्त निगरानी बढ़ा दी हैं। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने जनता से कहा कि त्योहारों की खुशियों में खलल डालने वाले अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। बीकेटी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने शांति, सुरक्षा और सौहार्द के साथ त्योहार संपन्न करवाने पर अपने पुलिसकर्मियों की तारीफ की और कहा कि पुलिस की प्राथमिकता है कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालें। वही दीपावली त्यौहार संपन्न और अब छठ पूजा पर पुलिस लगातार सतर्क एवं गश्त कर कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में नजर बनाए हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |