प्रतापगढः दुर्घटना में पिता पुत्र घायल, रेफर
November 15, 2026
लालगंज/ प्रतापगढ़। बाइक की टक्कर से पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गये। प्रारम्भिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सांगीपुर के रामगंज भोजपुर निवासी जीतलाल वर्मा रविवार को दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे बाइक से सांगीपुर बाजार जा रहा था। बाजार में एक मंदिर के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी। दुर्घटना में पिता पुत्र घायल हो गये। इलाज के लिए घायलों को सांगीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। गम्भीर दशा में इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
