Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मारपीट को लेकर दुकानदार के खिलाफ दी तहरीर


लालगंज/प्रतापगढ़। सामान खरीददारी को लेेकर हुई मारपीट को लेकर पीड़ित ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उदयपुर थाना के चाहिन निवासी अभयजीत सिंह पुत्र राजेन्द्र बहादुर सिंह ने दी गयी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की शाम सांगीपुर बाजार में वह खरीददारी के ब्रेकरी की दुकान पर गया था। आरोप है कि दुकान पर मौजूद प्रेमचन्द्र तथा उसके लड़के सत्यम ने कहा सुनी के दौरान उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर बाजार में लोग जुटने लगे तब आरोपियों ने उसे जानलेवा धमकी दी। सांगीपुर एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि तहरीर की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |