Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट! सीओ अतुल सिंह और थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने किया पैदल गश्त


शुकुलबाजार/अमेठी। धनतेरस, दीपावली और भैयादूज जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।पैदल गश्त के दौरान बाजारों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई। सीओ अतुल सिंह ने संबंधित पुलिसकर्मियों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और लगातार गश्त करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, जिससे आमजन को सुरक्षित माहौल मिल सके। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की ओर से त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |