Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: प्लास्टर के दौरान पाड़ से गिरकर मजदूर घायल


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के धानापुर निवासी बृजेश पुत्र छेदीराम उम्र 32 वर्ष आज दीवाल का प्लास्टर करने के लिए पाढ बांध रहा था कि कहीं से रस्सी खुल गई और बृजेश नीचे  गिर गया जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आ गई। बुधवार को बृजेश बड़गांव में किसी का घर प्लास्टर करने के लिए अपने घर से बड़गांव आया था। दीवाल की ऊपर सतह पर प्लास्टर करने के लिए मजदूर बृजेश बांस बल्ली व रस्सी से ऊपर चढ़कर पाढ  बांध रहा था कहीं से रस्सी खुल गई और बृजेश नीचे गिर गया गिरते समय उसके सिर में कहीं से बांस  का टुकड़ा सिर में लग गया और खून बहने लगा बड़गांव बाजार में किसी डॉक्टर से पट्टी बांधकर संग्रामपुर सीएचसी  लाया गया जहां महिला चिकित्सक डॉ प्रिया गुप्ता ने प्राथमिक उपचार में टांका लगाया जिससे मरीज को राहत मिली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |