Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: असुरक्षित लगे हैं बिजली के ट्रांसफार्मर


संग्रामपुर/अमेठी। सुरक्षा के उपाय की अनदेखी में संग्रामपुर में बिजली के ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। संग्रामपुर क्षेत्र के सैंठा -लोहियानगर मार्ग पूरे भुलई - कालिकन - शीतलागंज मार्ग गोवर्धन पुर मोड़ - शीतला गंज -केशवपुर मार्ग कन्नपुर में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए हैं जिसके कारण राहगीरों - किसानों और मवेशियों को करंट लगने का खतरा बना रहता है। सुरक्षा उपाय देखा जाए तो ट्रांसफार्मर के पास सुरक्षित घेरा होना चाहिए उसमें जमीन से कम ऊंचाई रखे ट्रांसफार्मर विचारों और लोहे की ग्रिल लगाई जानी चाहिए ताकि इंसानों और मवेशियों को करंट न लगे। कम से कम 5 से 10 फुट दूरी बनाकर रखनी चाहिए लेकिन संग्रामपुर के तीनों ट्रांसफार्मर में लापरवाही बढ़ती गई है। संग्रामपुर क्षेत्र के तीनों ट्रांसफार्मर मुख्य मार्ग के बगल में लगाए गए हैं जिसमें प्रतिदिन राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है कभी भी बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है आकाशीय बिजली से सुरक्षित रखने के लिए एमबी बुशिंग  पर जिंक ऑक्साइड सर्च अरेस्टर  लगाया जाता है शायद दिन में नहीं लगाया गया है। संग्रामपुर क्षेत्र की बिजली विभाग की कार्यशैली से लोग परेशान हैं क्षेत्र के मड़ौली,- कनू- भवसिंहपुर सहित कई गांव में खुले  तार जमीन के नजदीक पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों और राहगीरों ने ट्रांसफार्मर पर  ग्रिल लगाने की मांग की जिससे मनुष्य और मवेशी दोनों सुरक्षित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |