जगदीशपुर: बारूदों का ढेर मचा सकता है तबाही, यदि जिम्मेदारों ने की लापरवाही
November 01, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। दीपावली का त्यौहार आते ही पटाखा व्यवसायी बारूदों का ढेर जमाकर आतिशबाजी के सामान बनाने मे रात दिन जुटे हुए है मानक के विपरीत गोला बारूदों का ढेर लगाकर एकांत स्थान पर डंप कर रहे हैं ऐसी स्थिति मे यदि जिम्मेदारों ने निरीक्षण मे जरा भी लापरवाही किया तो जमा बारूदों का ढेर तबाही मचा सकता है। विकास खंड के अंतर्गत जगदीशपुर बाजार, हारीमऊ, कठौरा कमरौली, वारिसगंज, रानीगंज, आनंद नगर आदि स्थानों मे पटाखा व्यवसायी चोरी चुपके एकांत स्थान पर बारूदों का ढेर जमा करके गोला पटाखा हवाई आदि आतिशबाजी के सामान बनाकर इकट्ठा करने में लगे हुए हैं इन्हे ना तो नियम कानून का खौफ है ना ही अपनी जिंदगी का भारी मात्रा मे जमा बारूद यदि जरा भी चूक हुई तो जान जोखिम मे पड सकती है साथ ही साथ आसपास के लोगों को भी इसका परिणाम भोगना पड सकता है जैसा कि विगत वर्षों में बारूदों मे लगी आग के चलते हुसैन गंज खैरातपुर मे घटी घटना मे कुछ लोगो को जान से भी हाथ धोना पडा था गौरतलब हो कि कुछ गिने चुने लोगों के ही लाइसेंस मौजूद है अधिकतर लोग बगैर लाइसेंस के कमाऊ धंधा चटका रहे हैं पटाखा व्यवसाइयों द्वारा जमा किए जा रहे बारूदों के ढेर का दौर यदि इसी रफ्तार से चलता रहा जिम्मेदारों ने गौर ना किया तो किसी बडी घटना घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता।इस संबंध मे एसडीएम मुसाफिर खाना ने बताया कि जल्द ही पटाखा व्यवसाइयों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर अनियमता।
