Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् में आयोजित हुआ श्नैमिषारण्य माहात्म्यश् विषयक विशिष्ट व्याख्यान! ऋषियों की तपोभूमि के आध्यात्मिक और ऐतिहासिक वैभव पर हुई चर्चा


लखनऊ। अखिल भारतीय संस्कृत परिषद्, लखनऊ के प्रांगण में शनिवार को श्नैमिषारण्य माहात्म्यश् विषय पर एक भव्य और विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित विवेकानंद प्रबंधन तकनीकी संस्थान के प्राचार्य एवं संस्कृत शिक्षक डॉ. आनंद कुमार दीक्षित मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता डॉ. आनंद कुमार दीक्षित ने अपने संबोधन में बताया कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में स्थित नैमिषारण्य भारतीय सनातन संस्कृति की प्राचीन और अक्षुण्ण आध्यात्मिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यहीं 88 हजार ऋषियों ने महर्षि शौनक की अध्यक्षता में दीर्घकालीन यज्ञ कर लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त किया था। यहाँ का प्रसिद्ध चक्रतीर्थ (मान्यता है कि भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र से इसकी उत्पत्ति हुई), ललिता देवी मंदिर, व्यास गद्दी, सूत गद्दी, हनुमानगढ़ी और दधीचि कुण्ड इसकी ऐतिहासिक व आध्यात्मिक गरिमा को बढ़ाते हैं। आज के समय में इस महान विरासत का संरक्षण, संवर्धन और इसके ऐतिहासिक महत्व को जन-जन तक पहुँचाना बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम की शुरुआत रंजना निखिल द्वारा वैदिक मंगलाचरण और निशांत शुक्ल द्वारा लौकिक मंगलाचरण से हुई। इसके पश्चात डॉ. जया तिवारी, मेघना श्रीवास्तव और निहारिका दुबे ने श्मेरी जिंदगी महिला मिशन बैंडश् के अंतर्गत वंदे मातरम् का सस्वर संगीतबद्ध गायन प्रस्तुत किया।परिषद् के मंत्री प्रो. प्रयाग नारायण मिश्र ने स्वागत भाषण दिया, जबकि संयुक्त मंत्री डॉ. अनिल कुमार पोरवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में घुमंतू जनजाति परिषद (सीतापुर) के विभाग संयोजक अजय कुमार पाण्डेय ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के अध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने की, तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के संस्कृत-प्राकृत भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस आयोजन में लखनऊ विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के प्राध्यापक, शोध छात्र और पचास से अधिक गणमान्य श्रोता व विद्वान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |