मिर्जापुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर के के मिश्रा के प्राप्त दिशा निर्देश में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मंगलवार को विंध्यवासिनी महाविद्यालय भरुहना के मौजूद छात्र छात्राओं को टीबी एचआईवी रोग के प्रति विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा विद्यार्थियों को टीबी रोग के संपूर्ण लक्षण से परिचित कराते हुए सरकारी स्तर पर वर्तमान में दी जा रही सभी निरूशुल्क सुविधाओं की भी जानकारी विस्तार पूर्वक दिया गया।
यादव द्वारा मौजूद सभी विद्यार्थियों से आशा भी जताई गई की आप सभी किसी व्यक्ति को उपरोक्त बताए गए लक्षणों से ग्रसित पाते हैं तो उन्हें तत्काल उनके नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच इलाज हेतु भेजने में सहयोग देते हुए टीबी को जिले से समाप्त करने में अपना सराहनीय योगदान देने का प्रयास करें जिससे कि जनपद मिर्जापुर शीघ्र टीबी मुक्त हो सके।
वही एचआईवी काउंसलर अपर्णा त्रिपाठी द्वारा एचआईवी एवं एड्स के अंतर को स्पष्ट करते हुए इस रोग के होने के कारण तथा बचाव को विस्तार से समझाते हुए विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिया कि टैटू एवं इंजेक्शन की आवश्यकता पड़ने पर पैक सिरिंज का ही प्रयोग करना चाहिए। मौके पर मौजूद सुमन राय एचआईवी काउंसलर द्वारा एचआईवी रोगियों हेतु दी जाने वाली दवाओं के विषय में जानकारी देते हुए कहा गया कि ऐसे रोगी डॉक्टर के सुझाव से दी जाने वाली दवाओं का नियमित सेवन करके अपनी लंबी जिंदगी जी सकता है। सुमन द्वारा यह भी बताया गया कि एचआईवी एड्स एवं टीबी के रोगियों से हम सभी को नफरत एवं भेदभाव करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि ऐसे पीड़ितों के हौसले को मजबूती देने का प्रयास करना चाहिए। उपरोक्त कार्यक्रम में क्षय विभाग के अवध बिहारी कुशवाहा,धनंजय श्रीवास्तव के साथ साथ विद्यालय के डॉक्टर रोहित कुमार त्रिपाठी, डॉ अशोक कुमार त्रिवेदी, कृष्ण कुमार सिंह, डॉक्टर प्रशांत सिंह अध्यापक गंड़ मौजूद रहे।
