Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः नौ दिन से लापता महिला का नाले में मिला शव, पहचान होते ही परिवार में मचा कोहराम! ककरहवा गांव के पास नाले में मिला था शव, भतीजे ने फोटो देखकर की पहचानय मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं धनराजी देवी


बल्दीराय/सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के ककरहवा गांव के पास नाले में मिले महिला के शव की आखिरकार पहचान हो गई। मृतका की पहचान हैहना खुर्द निवासी धनराजी देवी (पत्नी शीतला प्रसाद) के रूप में हुई है। वह बीते नौ नवंबर से लापता थीं। शव की पहचान की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मंगलवार को देहली चैकी क्षेत्र के ककरहवा गांव के पास नाले में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। नायब तहसीलदार गुलाब सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बावजूद शुरुआती दौर में महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

इसी बीच शव की तस्वीर देखकर हैहना खुर्द निवासी रवि सिंह ने अपनी बुआ धनराजी देवी के रूप में पहचान की। परिजनों के मुताबिक, धनराजी देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और अक्सर घर से कहीं चली जाती थीं। इस बार भी वह नौ नवंबर को घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, मगर कोई सुराग नहीं मिल सका।

पुलिस ने पहचान की पुष्टि के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने महिला की शिनाख्त होने की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |