लखनऊ। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने अपनी पत्नी श्रीमती बिंदु बोरा के साथ गोमती नदी तट स्थित सांझिया घाट पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने भगवान सूर्य से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने छठी मैया से प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
इस दौरान घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में छठी मैया के जयकारों एवं भक्तिमय गीतों से श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।
