पीलीभीत: खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक, मां-बेटा घायलय जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतेंद्र पाल सिंह ने पहुंचाया अस्पताल
November 12, 2026
पूरनपुर। गुरुवार दोपहर शेरपुर मकरंदपुर के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से बाइक टकरा गई हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है सूचना पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह ने दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया पीलीभीत के घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के थरुआन गांव निवासी 18 वर्षीय जपजोत सिंह गुरुवार दोपहर अपनी मां के साथ बाइक से पूरनपुर जा रहे थे शेरपुर मकरंदपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई हादसे में जपजोत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी मां को मामूली चोटें आईं इसी दौरान मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह ने घायल महिला और युवक को देखा दोनों को अपनी गाड़ी से सीएचसी पूरनपुर पहुंचाया यहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया जपजोत की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
