Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग को दें नया ट्विस्ट, घर पर बनाएं गुजराती स्टाइल टेस्टी रसवाला मग


अगर आप रोजाना एक जैसी दाल खाकर बोर हो गए हैं, तो हरी मूंग से कुछ नया ट्राई करें। गुजराती स्टाइल रसवाला मग स्वाद में लाजवाब होने के साथ प्रोटीन से भी भरपूर होता है। चलिए नोट कर लीजिए रेसिपी।
रसवाला मग बनाने के लिए सामग्री

दाल के लिए सामग्री: साबुत हरा मूंग 1 कप, टमाटर 2, पानी आवश्यकतानुसार, हल्दी पाउडर चुटकीभर, तेल 1 चम्मच, नमक एक बड़ी चुटकी, लहसुन 8-10, हरी मिर्च 2-3, नमक एक चुटकी


तड़के के लिए सामग्री: तेल 2-3 बड़े चम्मच, राई आधा चम्मच, जीरा आधा चम्मच, हींग आधा चम्मच, सूखी लाल मिर्च 2, करी पत्ता, लहसुन 6-7 कलियां, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, धनिया पाउडर 1 चम्मच, जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच, चीनी 1 बड़ा चम्मच, आधा चम्मच नींबू का रस, हरा धनिया एक मुट्ठी
रसवाला मग बनाने का तरीका

पहला स्टेप: साबुत हरी मूंग को पानी से धोकर प्रेशर कुकर में डालें। उसके साथ टमाटर, नमक, हल्दी और तेल मिलाएं। कुकर का ढक्कन बंद करें और मीडियम आंच पर 4-5 सीटी आने तक पकाएं। पक जाने के बाद, गैस बंद कर दें। जब भाप निकल जाए, तो ढक्कन खोलकर चेक करें; मूंग पूरी तरह से पक जानी चाहिए और टमाटर भी एकदम नरम हो जाने चाहिए।


दूसरा स्टेप: अब, एक लहसुन, मोटे कटे हुए हरी मिर्च को कूटकर दरदरा पेस्ट बना लें और एक तरफ रख दें। अब 7-8 लहसुन की कलियां और लें, इन्हें एक चॉपर में डालकर मोटा-मोटा काट लें।


तीसरा स्टेप: एक कड़ाही को तेज़ आंच पर गर्म करें। इसमे तेल डालें और फिर राई, जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालें और चटकने दें। उसके बाद कटा हुआ लहसुन डालें और सुनहरा होने तक भूनें। फिर पेस्ट डालें और कुछ सेकंड तक चलाएं। अब, इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालें। फिर पकी हुई मूंग डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि सब कुछ तड़के के साथ अच्छे से मिल जाए।
चौथा स्टेप: अब, इसमें चीनी और नींबू का रस मिलाएं, जिससे इस डिश का खास खट्टा-मीठा स्वाद आ सके। आखिर में हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिला लें। इसके अलावा कुकर में कढ़ी-चावल बना सकते हैं, ख़ास बात यह है कि यह 15 मिनट में तैयार हो जाएगा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |