लखनऊः बीकेटी विधानसभा के बाढ़ क्षेत्र की सड़के जर्जर, ग्रामीण परेशान ! पिछले महीने में आई बाढ़ से सड़के में बड़े-बड़े गड्ढे, किनारे टूटे हुए हैं, ग्रामीणों में खतरा बना रहता है
November 03, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी विधानसभा 169 क्षेत्र के इटौंजा क्षेत्र बहादुरपुर, सुल्तानपुर, लासा, अकड़रिया खुर्द, अकड़रिया कलां, हीरा पूरवा, दुघरा, जमखनवां इन गांवों की सड़कें गोमती नदी में आई बाढ़ के पानी से जर्जर एवं गड्ढा युक्त हो चुकी हैं और सड़क के किनारे गड्ढे, गिट्टी पत्थर बह जाने से राहगीर ग्रामीण पर सड़क पर खतरा बना रहता हैं। वही हरदा कॉलोनी चैराहे से अकड़रिया कलां गांव जाने पर सड़क टूटी है और सड़क में मिट्टी भरी प्लास्टिककट्टी डाली गई है, प्रशासन के पास गिट्टी पत्थर डलवाने के लिए नहीं बचा है ऐसा ग्रामीण कहते दिखाई दिए। वही बाढ़ के दौरान मुख्यमंत्री, जिले के अधिकारी एवं स्थानीय नेताओं ने जनता से वादा और दावा किया था, कि नई सड़कों का निर्माण होगा और सड़के ऊंची की जायेगी। जिससे की बारिश व बाढ़ में ग्रामीणों को कोई समस्या उत्पन्न ना हो सकें। लेकिन सारे वादे और दावे हवा हवाई ही दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि जमीन पर अभी कोई काम नहीं हो रहा है, सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे किनारे काटे होने के कारण राहगीरों एवं ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं विधानसभा चुनाव नजदीक है और सड़कों की हालत बहुत बुरी बनी हुई है।
