Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः यूपीआई साइबर ठगी के बीस हजार रुपये वापस ! साइबर हेल्प डेस्क ने पीड़ित के खाते में वापस कराई रकम


गाजीपुर। यूपीआई के माध्यम से हुई साइबर ठगी के मामले में करीमुद्दीनपुर थाना साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 20 हजार रुपये वापस कराए हैं। धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस के प्रति आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, गोशलपुर गांव निवासी राहुल सिंह पुत्र मंगला सिंह के साथ यूपीआई के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी हुई थी। उन्होंने इसकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर हेल्प डेस्क ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को चिन्हित कर संबंधित बैंक खाते में फ्रीज कराया।

इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर 18 नवंबर को ठगी गई 20 हजार रुपये की पूरी धनराशि राहुल सिंह के खाते में वापस करा दी गई।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय, साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक शैलेश कुमार राय, कांस्टेबल जय सिंह, अश्वनी कुमार और महिला कांस्टेबल पूनम देवी की भूमिका रही। रकम वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने गाजीपुर पुलिस और करीमुद्दीनपुर साइबर हेल्प डेस्क का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |