Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः बधउतन बाबा कठार रनिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम! समाजवादी पार्टी के कर्नाटक प्रदेश सचिव डा0 आशीष राय ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह




भांवरकोल/गाजीपुर। ग्राम कठार, मुहम्मदाबाद में आयोजित बधउतन बाबा कठार रनिंग प्रतियोगिता में समाजवादी पार्टी के कर्नाटक प्रदेश सचिव डा0 आशीष राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ ही स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को खेलकूद के प्रति जागरूक रहने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के तहत आयोजित 1600 मीटर दौड़ में बिरनो गांव के भोला यादव ने 4 मिनट 20 सेकंड का समय निकालकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं यूसुफपुर मंडी के चंदन राजपूत 4 मिनट 28 सेकंड के साथ दूसरे तथा गहमर गांव के कृष्णा चैधरी तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक राकेश चैधरी, शिबू राय, आकाश यादव, चुलबुल यादव सहित समस्त ग्रामवासियों ने आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |