मोदी को हटाएंगे, ज्ञानेश कुमार को जमीन के अंदर से भी निकालकर लाएंगे-मल्लिकार्जुन खरगे
November 01, 2026
इंडिया गठबंधन की रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा जारी रखने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो अपने चेले को बिठाकर सबके वोट तोड़ने का काम कर रहे हैं. जब तक वो (ज्ञानेश कुमार) नहीं जाएगा, हम लड़ते रहेंगे.
उन्होंने कहा, ''ज्ञानेश को भगाएंगे मोदी जी छुपाने की कोशिश कर रहे हैं. जमीन के अंदर भी गया है तो उसको उठाकर बाहर लाएंगे. इतनी ताकत हमारे युवाओं, महिलाओं के पास है.''
खरगे ने साथ ही कहा कि मोदी जाएगा, जरूर जाएगा -जब आप मजबूती से लड़ेंगे. हम एक होकर लड़ेंगे, मोदी को हटाएंगे. संविधान को बचाएंगे.
उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार, बिहार सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार चोरी की सरकार हैं.
खरगे ने गठबंधन के नेताओं का स्वागत करते हुए कहा, ''नरेंद्र मोदी-शाह ने जिस तरह से जनता का वोट छीनने की कोशिश की, आज हम उसके खिलाफ यहां एकजुट हुए हैं.''
