Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादें ! 91 शिकायतों में 8 का मौके पर हुआ निस्तारण


अमेठी। जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील अमेठी में जिलाधिकारी शशांक चैधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। वहीं, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एक-एक फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादियों को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने अथवा निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों का प्रभावी निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। भूमि विवाद एवं संवेदनशील मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचकर जांच करें और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें। चारों तहसीलों में कुल 91 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 8 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील अमेठी में 45 शिकायतों में 2, गौरीगंज में 28 शिकायतों में 4, मुसाफिरखाना में 9 शिकायतों में कोई निस्तारण नहीं तथा तिलोई में 9 शिकायतों में 2 का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी जनपदीय अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करने तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान दिवस के बाद डीएम ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर जनगणना प्रक्रिया और पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों की जानकारी चस्पा करने के निर्देश दिए। साथ ही लेखपालों, कानूनगो एवं अन्य कर्मचारियों को घर-घर जाकर लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक करने तथा पंपलेट वितरित करने को कहा।


लापरवाही पर अधिकारियों-कर्मचारियों को डीएम की सख्त चेतावनी, शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |