Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मैनपुरी: मथुरा धार्मिक कार्यक्रम को जा रहे महामंडलेश्वर मनोजानंद गोल्डन गिरी का चेयरमैन ने बेवर में किया स्वागत! बोले- मोदी जी के बाद योगी जी को प्रधानमंत्री बनाने तक 75 जिलों की यात्रा जारी रहेगी, सनातन धर्म की रक्षा और नशामुक्त-रोगमुक्त भारत का भी लिया संकल्प


बेवर/ मैनपुरी। रविवार को श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के राष्ट्रीय उपसंयोजक श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर मनोजानंद गोल्डन गिरी महाराज कस्बा बेवर पहुंचे। जहां नगर पंचायत अध्यक्ष सरितकांत भाटिया एवं क्षेत्र के लोगों द्वारा उनका स्वागत कर सम्मान किया गया।वे कानपुर से मथुरा में श्रीकृष्णजन्म भूमि के मुख्य पक्षकार कौशल किशोर ठाकुर जी महाराज के यहां जा रहे थे।पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने अपनी नंगे पैर उत्तर प्रदेश परिक्रमा के उद्देश्य और संकल्प के बारे में जानकारी दी।

महामंडलेश्वर मनोजानंद गोल्डन गिरी महाराज ने बताया कि वह बच्चा बाबा के साथ 4 फरवरी 2024 से उन्होंने अपने चांदी के जूते, जिनका वजन लगभग साढ़े चार किलो था, त्याग दिए हैं। इसके बाद से वह नंगे पैर उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों की परिक्रमा पर निकले हैं।32जिलों की यात्राएं पूर्ण भी हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों और प्रमुख तीर्थस्थलों तक पहुंचकर वह अपना संकल्प जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के बाद योगी जी को प्रधानमंत्री बनाने तक उनकी परिक्रमा जारी रहेगी। इस दौरान वह लोगों से अपने विचार साझा कर रहे हैं और सनातन धर्म के संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।

महाराज ने कहा कि देश को सनातन संस्कृति के मूल्यों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने नशामुक्त भारत और रोगमुक्त भारत की कामना करते हुए कहा कि सभी संतों का उद्देश्य समाज में सद्भाव, आध्यात्मिक चेतना और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना होना चाहिए। उन्होंने आशा जताई कि भारत शीघ्र ही विश्वगुरु के रूप में अपनी पहचान और अधिक मजबूत करेगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर धर्म और आध्यात्मिकता से जुड़े संदेशोंको सुना।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |