Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सूर्य का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश: 6 नवंबर से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य


ग्रहों के राजा सूर्य देव 6 नवंबर 2026 को यानी धनतेरस के दिन अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार सूर्य देव इस दिन रात 9 बजकर 8 मिनट पर विखाशा नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे, जहां ये 20 नवंबर तक विराजित रहेंगे। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र में अपनी यात्रा शुरू कर देंगे। जानिए सूर्य के इस नक्षत्र गोचर से किन राशियों को सुख परिणाम मिलने के संकेत हैं।
कर्क राशि (Cancer): धन-धान्य में वृद्धि देखने को मिलेगी

सूर्य का ये नक्षत्र गोचर कर्क राशि वालों के लिए खास साबित होगा। इस गोचर के कारण आपका भाग्य मजबूत रहेगा। जिससे आपके धन-धान्य में वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके साथ ही आपका परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी काम में बड़ी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। बिजनेस में नए लोगों से मुलाकात होगी जिससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी।
सिंह राशि (Leo): आत्मविश्वास में भी जबरदस्त बढ़ोतरी होगी

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर शुभ साबित होगा। आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की खूब प्रशंसा होगी। अपार धन लाभ के मार्ग खुलेंगे। कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। जमीन-जायदाद खरीदने की योजना बन सकती है।
धनु राशि (Sagittarius): सैलरी बढ़ने के शुभ संकेत

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ संकेत दे रहा है। धन-धान्य में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। कारोबार में भी अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए समय अनुकूल है। अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकती हैं। सैलरी बढ़ने के भी शुभ संकेत मिल रहे हैं। काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभकारी साबित होगी।
मीन राशि (Pisces): अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है

मीन राशि वालों को अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आने के संकेत हैं। काम से जुड़ी कई बाधाएं दूर होंगी। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। किसी निवेश से भी अच्छा फायदा हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |