Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रेग्नेंसी के बाद क्यों बढ़ जाता है महिलाओं का वजन? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर




प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ना एक सामान्य बात है। आपने भी देखा होगा कि प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं का वजन अचानक से बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है। डॉ. नीति कौतिश, निदेशक, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, फोर्टि, फरीदाबाद बता रही हैं कि ऐसा क्यों होता है।

डॉक्टर का कहना है कि यह शरीर में होने वाले प्राकृतिक बदलावों और मां बनने के बाद लाइफस्टाइल में आए बदलावों का परिणाम हो सकता है। हालांकि, कई महिलाओं के लिए डिलीवरी के बाद बढ़े हुए वजन को कम करना मुश्किल हो जाता है। इसके पीछे हार्मोनल बदलाव, नींद की कमी, तनाव और शारीरिक गतिविधियों में कमी जैसे कई कारण हो सकते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान शरीर बच्चे के विकास और स्तनपान के लिए अतिरिक्त फैट जमा करता है। डिलीवरी के बाद यह एक्सट्रा फैट तुरंत कम नहीं होता। इसके अलावा एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन के लेवल में बदलाव भूख, मेटाबॉलिज्म और शरीर में फैट के जमा होने के तरीके को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ महिलाओं में डिलीवरी के बाद थायरॉइड ग्रंथि में सूजन यानी पोस्टपार्टम थायरॉइडाइटिस की समस्या भी हो सकती है,जिससे वजन बढ़ सकता है।

डिलीवरी के बाद महिलाओं की दिनचर्या में भी काफी बदलाव आता है। नवजात शिशु की देखभाल के कारण मां को पर्याप्त नींद नहीं मिल पाती और कई बार नियमित खान-पान और एक्सरसाइज के लिए भी समय नहीं मिल पाता। नींद की कमी से भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं, जिससे बार-बार भूख लगती है और खाने की इच्छा बढ़ सकती है। इसके अलावा,मानसिक तनाव और प्रसव के बाद होने वाले भावनात्मक बदलाव भी खान-पान की आदतों को प्रभावित कर सकते हैं।

स्तनपान कराने से शरीर की ऊर्जा की जरूरत बढ़ती है, लेकिन इससे हर महिला का वजन कम हो, यह जरूरी नहीं है। कुछ महिलाओं का वजन स्तनपान के दौरान कम होता है, जबकि कुछ का वजन पहले जैसा बना रह सकता है। डिलीवरी के बाद वजन कम करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। महिलाओं को क्रैश डाइट या बहुत ज्यादा एक्सरसाइज से बचना चाहिए। इसके बजाय संतुलित आहार लेना, पर्याप्त पानी पीना और डॉक्टर की सलाह के बाद धीरे-धीरे शारीरिक गतिविधियां शुरू करना बेहतर होता है। अगर डिलीवरी के बाद लगातार वजन बढ़ रहा है या इसके साथ बहुत ज्यादा थकान जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो गाइनेकोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |