Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः 588 छात्राओं ने दी जीके परीक्षा, 178 ने कराया वोटर पंजीकरण


अमेठी। रानी सुषमा देवी महिला पीजी कॉलेज अमेठी में सोमवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 और मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बीए, बीकॉम, बीएड और एमए की कुल 588 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वहीं, मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 178 छात्राओं ने मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन छात्राओं को भावी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से किया गया। प्राचार्या डॉ. पूनम सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। इसमें कंप्यूटर, इतिहास, भूगोल, हिंदी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, खेल, शिक्षा शास्त्र, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र सहित विभिन्न विषयों को शामिल किया गया। प्रतियोगिता की समन्वय की जिम्मेदारी शशांक त्रिपाठी और दिलीप सिंह ने निभाई। प्राचार्या ने निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ प्रतियोगिता संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों के प्रति आभार जताया। उधर, उत्तर प्रदेश सरकार के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महाविद्यालय में छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए भाषण, रंगोली, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शिविर लगाकर उन छात्राओं से फॉर्म-6 भरवाए गए, जिनका अभी तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बना था। इसमें कुल 178 छात्राओं ने आवेदन कियज्ञं एनएसएस के तत्वावधान में कार्यक्रमाधिकारी डॉ. पूजा सिंह और प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली महाविद्यालय से शुरू होकर ओझा का पुरवा होते हुए मुराई का पुरवा में समाप्त हुई। रैली के माध्यम से लोगों को मतदाता बनने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। दोनों कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. पूनम सिंह के निर्देशन में संपन्न हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |