लखनऊ। होटल रामादा मे मिसेस उत्तर प्रदेश के ग्रैंड फीनाले से पूर्व एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मेगा इवेंट का आयोजन श्मधुकमल मोशन पिक्चर्सश् बैनर तले किया जा रहा है, जिसके फाउंडरध्डायरेक्टर मेहर अभिषेक (अभिनेता व निर्माता) और रश्मी डाके (पूर्व मिसेज महाराष्ट्र) हैं। डायरेक्टर मेहर अभिषेक ने सीजन 4 की थीम और उद्देश्य को लेकर कहा कि इस पेजेंट का मुख्य उद्देश्य केवल एक खिताब जीतना नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश की विवाहित, तलाकशुदा, सिंगल मदर और विधवा महिलाओं को एक ऐसा मंच देना है जहाँ वे अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को दुनिया के सामने रख सकें। इसके माध्यम से महिलाओं को समाज में एक नई पहचान और सम्मान दिलाने का प्रयास किया जाता है। यह मंच उन महिलाओं के लिए एक श्लॉन्चपैडश् की तरह काम करता है जो गृहिणी या विभिन्न पृष्ठभूमि से होने के बावजूद अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं। यहाँ उन्हें ग्रूमिंग सेशन, रैंप वॉक कोचिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़ सके। उन्होंने कहा कि आज रात होने वाला इवेंट दुसरे सिजन से अलग है क्योंकि पिछले सीजनो मे देश की ही सेलिब्रिटी, फिल्म अभिनेत्री उपस्थित हुई पर इस बार इंटरनेशनल सेलिब्रिटी श्मिस वर्ल्ड बुल्गारिया 2025श् तेओडोरा मिटेनोवा उपस्थित हो रही है जो इस ग्रैंड फिनाले मे चार चाँद लगा देंगी।
रश्मी डाके (पूर्व मिसेज महाराष्ट्र) ने प्रतियोगिता और चयन प्रक्रिया से जुड़े प्रश्न पर जवाब देते हुए कहा कि इसमें 20 से 50 वर्ष तक की वे महिलाएं भाग ले सकती हैं जो विवाहित हैं, अलग रह रही हैं, सिंगल मदर हैं, तलाकशुदा हैं या विधवा हैं। इसके लिए किसी पिछले मॉडलिंग अनुभव की कोई आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने आगे बताया कि इस बार प्रतिभागियो मे एक प्रेग्नेंट महिला एवं एक 60 वार्षिए महिला प्रतिभाग कर रही है जो इस इवेंट का मुख्य आकर्षण है। चयन प्रक्रिया ऑफ लाइन फिजिकल ऑडिशन रहा और जिसकी फीस मात्र ₹999 है। ऑडीशन लखनऊ सहित कई शहरों (जैसे नोएडा, आगरा, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज आदि) में आयोजित लाइव ऑडिशन के माध्यम से होती है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को स्टेट-लवल सेमी-फिनाले और फिर ग्रैंड फिनाले में मुकाबला करने का अवसर मिलता है।
इस ग्रैंड फिनाले में श्मिस वर्ल्ड बुल्गारिया 2025श् तेओडोरा मिटेनोवा विशेष अतिथि और सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हो रही हैं, जो इस इवेंट मे दो अन्य सदस्यो के साथ जज के रूप मे उपस्थित रहेंगी।
श्मिस वर्ल्ड बुल्गारिया 2025श् तेओडोरा मिटेनोवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि उनको भारत बहुत पसंद आया। तेओडोरा मिटेनोवा ने कहा कि भारत की महिलाये बहुत खूबसूरत और बुद्धिमान होती है और भारतीय महिलाओ को भी अपनी सुंदरता और बुद्धिमत्ता को प्रदर्शित करने का पूरा हक है। उन्होंने कहा भारत मे महिलाये पूर्णतः सुरक्षित है।
