Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः भवन स्वामियों को बड़ी राहत, ओटीएस योजना में आवेदन की तिथि बढ़ी 14 दिसंबर तक ! अब 15 जनवरी 2027 तक जमा कर सकेंगे निर्धारित धनराशि


लखनऊ। नगर निगम के भवन स्वामियों को लंबित कर जमा करने के लिए शासन ने बड़ी राहत दी है। प्रदेश सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि एक माह बढ़ा दी है। अब भवन स्वामी 14 दिसंबर 2026 तक योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे। वहीं, योजना के तहत निर्धारित धनराशि जमा करने और प्राप्त आवेदनों के अंतिम निस्तारण की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है।एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत नगर निगम लखनऊ के भवन स्वामियों को लंबित गृहकर के साथ जलकल विभाग से संबंधित बकाया जलकर, सीवरकर एवं जलमूल्य के मामलों में भी योजना का लाभ मिलेगा। शासन द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार पहले ओटीएस योजना में आवेदन की अवधि 15 अगस्त से 14 नवंबर 2026 तक निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 14 दिसंबर 2026 कर दिया गया है। इसी प्रकार, योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार अंतिम निस्तारण और निर्धारित धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2027 कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |