लखनऊ। लखनऊ के सेनानी विहार स्थित ए.पी.एस. एकेडमी में लिटरेरी एंड स्पोर्ट्स कार्निवल का भव्य ग्रैंड फिनाले उत्साह एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबलों में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम.एल.सी. उमेश द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि आर.जे. प्रतीक, कबीर जी महाराज एवं सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी ओम यादव उपस्थित रहे। विद्यालय की अध्यक्षा सिंधुजा मिश्रा, प्रबंधन समिति के सदस्य प्रथ्मेश मिश्रा , प्रांजलि मिश्रा एवं प्रीति मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने का एक यादगार अवसर रहा।
