Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का 44वां स्थापना दिवस मनाया गया! अखंड हरिकीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण, श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन


भांवरकोल/गाजीपुर। क्षेत्र के कनुवान गांव स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का 44वां स्थापना दिवस मंगलवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ हुआ। हरिकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

प्रातःकाल आरती के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर हनुमान जी का विधिवत पूजन-अर्चन किया। भक्तों ने बजरंगबली को सिंदूर अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी ने श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर प्रसाद वितरित किया। इस दौरान भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

मंदिर के पुजारी ने कहा कि कलियुग में हनुमान जी को साक्षात देवता माना गया है। उनकी श्रद्धापूर्वक आराधना करने से भक्तों को कष्टों से मुक्ति और संकटों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

कार्यक्रम में अरविंद राय, दिनेश राय, गुड्डू राय, लूटन राय, सुनील राय, नारद राय, सुधांशु राय, केशव राय, प्रवीण राय, राम आश्रय राय,विजय शंकर खरवार, उमेश खरवार सहित कीर्तन मंडली के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |