लखनऊ। डब्लूपीवीएल सीजन-1 के तहत इकाना इंटरनेशनल इंडोर स्टेडियम में आयोजित महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बेंगलुरु थंडर और लखनऊ शाही के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बेंगलुरु थंडर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ शाही को 3-0 से हरा दिया।मुकाबले से पहले बेंगलुरु थंडर की कोच प्रीति सिंह के नेतृत्व में टीम की 13 सदस्यीय खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। मैच शुरू होने पर दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन बेंगलुरु की खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और प्रदर्शन के दम पर जीत दर्ज की।मैच के बाद बेंगलुरु थंडर के चेयरमैन कुँवर अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टीम की इमर्जिंग प्लेयर भूमि को 10 हजार रुपये का चेक दिया गया। वहीं, अनाघा राधाकृष्णन को प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने पर आयोजकों की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की गई।
कुँवर अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। टीम की दूसरी चेयरमैन मंजू सिंह ने फाइनल मुकाबले में भी जीत का भरोसा जताया। वहीं, कोच प्रीति सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की है और फाइनल में भी जीत हासिल करेगी।
