Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के मद्देनजर ईवीएम-वीवीपैट प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान शुरू


उत्तराखड । विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत जनपद बागेश्वर में बुधवार से ईवीएम एवं वीवीपैट प्रशिक्षण तथा जन-जागरूकता अभियान शुरू हो गया है।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद के दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान 18 नवंबर से निर्वाचन की घोषणा होने तक जारी रहेगा।

अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय एवं  विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालयों में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गये है। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन के माध्यम से ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन और कार्यप्रणाली की जानकारी दी जा रही है। सभी प्रदर्शन केंद्रों एवं मोबाइल वैन के माध्यम से प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन कर मतदाताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |