Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्यध्प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2026 के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां! जनपद के 52 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा, 20,958 परीक्षार्थी होंगे शामिल


  • रुड़की में 16 तथा हरिद्वार में बनाए गए हैं 36 परीक्षा केंद्र, परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

  • जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक, परीक्षा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


हरिद्वार। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्यध्प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सफल संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन तथा परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक परीक्षा आगामी 29 नवंबर 2026 (रविवार) को जनपद हरिद्वार के कुल 52 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इनमें रुड़की क्षेत्र में 16 तथा हरिद्वार क्षेत्र में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 20,958 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे, जिनमें रुड़की क्षेत्र के 6,494 तथा हरिद्वार क्षेत्र के 13,464 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 10रू00 बजे से दोपहर 12रू00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2रू00 बजे से शाम 4रू00 बजे तक होगी।

उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों एवं केंद्र प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बैठक करें तथा परीक्षा से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर लें। परीक्षा केंद्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन एवं किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में परीक्षा की गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, सुरक्षित परिवहन तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कोषागार से प्रश्नपत्र ले जाने के संबंध में भी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। 

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गोपनीय सामग्री के रखरखाव एवं परिवहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारिणी एवं प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षा के दौरान सतर्कता बरतने तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं संबंधित अधिकारियों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा निर्विघ्न, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

बैठक में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अवर सचिव आशीष जायसवाल ने बताया कि आयोग की ओर से परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने से डेढ़ घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के दौरान सभी परीक्षार्थियों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सघन जांच सुनिश्चित की जाए,ताकि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनी रहे।

उन्होंने अवगत कराया कि रुड़की में आयोजित होने वाली परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं डाकघर में जमा कराई जाएंगी, जबकि हरिद्वार में आयोजित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा संपन्न होने के उपरांत संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यालय में जमा कराई जाएंगी। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एसपी क्राइम निशा यादव, जिला विकास अधिकारी केके पंत,आर ओ लोक सेवा आयोग सुशील डंगवाल जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र उत्तम कुमार तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश विश्नोई, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा सहित संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |