Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सोनभद्र के छह नेताओं को मिली जिमेदारी।

धर्मवीर तिवारी, ओंकार केसरी, रमेश मिश्रा, रामलखन सिंह, रामनरेश पासवान और नागेश्वर देव बनाए गए सदस्य

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषित सूची में सोनभद्र जिले के छह नेताओं को स्थान मिला है। जिले के नेताओं को प्रदेश स्तर पर संगठन में जिम्मेदारी मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे सोनभद्र में संगठन की मजबूत भागीदारी के रूप में देखा है।

घोषित सूची के अनुसार, सोनभद्र से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, पूर्व विभाग संगठन मंत्री रामलखन सिंह, पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर देव, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ओंकार केसरी और रमेश मिश्रा को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश कार्यसमिति में जिले के छह नेताओं को शामिल किए जाने से सोनभद्र की संगठनात्मक भागीदारी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। पार्टी के इन नेताओं को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से जिले के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि प्रदेश कार्यसमिति में शामिल ये नेता संगठन और जिले के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ ही पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रदेश स्तर पर सोनभद्र के नेताओं की मौजूदगी से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |