Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: सपा कार्यालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, संगोष्ठी में उनके आदर्शों पर हुई चर्चा।

सोनभद्र, 26 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सोनभद्र में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर महर्षि वाल्मीकि के जीवन, साहित्यिक योगदान और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्राचीन भारत के महान ऋषि एवं कवि थे। उन्होंने रामायण की रचना कर भारतीय साहित्य और संस्कृति को अमूल्य धरोहर प्रदान की। उनकी जयंती उनके जीवन और साहित्यिक योगदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। महर्षि वाल्मीकि के विचार आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।

समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ऐसे महान ऋषि थे, जिन्होंने अपने जीवन और विचारों से लोगों को अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

जयंती समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, लाल बहादुर पाल, विजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, अजीत मौर्य, परमेश्वर यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, हिदायत उल्ला खान, सत्यम पांडे, ऋषि राज यादव, अखिलेश, अतुल दुबे, सुनील सिंह गौड़, पंडित कृष्ण, डॉ. केडी सिंह पटेल, जगत पटेल और विवेक सिंह पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |