Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, रमेश सिंह ने दिया जीत का मंत्र

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह के शनिवार को सोनभद्र आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिला भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक से पूर्व पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता भी आयोजित की गई। बैठक में आगामी स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री संतोष शुक्ला के संचालन में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह की मौजूदगी में चुनावी रणनीति, मतदाता संपर्क, संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसकी सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से योजनाबद्ध तरीके से जुटना होगा। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी तालमेल के साथ चुनाव संबंधी तैयारियों को गति दें, ताकि संगठन की गतिविधियां प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सकें।भाजपा जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए बूथ स्तर तक संगठनात्मक तैयारियां मजबूत करना और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटें। बैठक में निर्धारित संगठनात्मक कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र मौर्य, राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, जीत सिंह खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, रामलखन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा शीतला आचार्य, ज्योति खरवार, अमरेश चेरो, जिला उपाध्यक्ष शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, अमरेश पटेल, विशाल पांडेय, महेश्वर चंद्रवंशी, सरजू बैसवार, जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्य, जिला मंत्री अनिल सिंह, मनोज सोनकर, प्रसन्न पटेल, मंजू गिरी, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, बलराम सोनी, अमन वर्मा, जिला संयोजक स्नातक चुनाव कृष्णमुरारी गुप्ता, बीएन गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |