Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: सोनभद्र में मतदेय स्थलों के आलेख्य का प्रकाशन, 25 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे सुझाव और आपत्तियां

सोनभद्र, 20 अक्टूबर। जनपद सोनभद्र के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के आलेख्य का प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि 19 अक्टूबर 2026 को आलेख्य प्रकाशित किया गया है। इस संबंध में आम नागरिकों से 25 अक्टूबर 2026 तक सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 400-घोरावल, 401-रॉबर्ट्सगंज, 402-ओबरा (अनुसूचित जनजाति) तथा 403-दुद्धी (अनुसूचित जनजाति) के मतदेय स्थलों का आलेख्य तैयार कर उसका प्रकाशन किया गया है। प्रकाशित आलेख्य को जनपद सोनभद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कोई सुझाव अथवा आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वह उसे लिखित रूप में 25 अक्टूबर 2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय, सोनभद्र में जमा करा सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि प्राप्त सुझावों और आपत्तियों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |