Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: सब्जी मंडी अग्निकांड:पर अविनाश कुशवाहा का बड़ा प्रहार आखिर मंडी में सीसी कैमरा क्यो बन्द था।

मंडी में करीब 40 लाख रुपये की उपज और सामान जलने का दावा, सपा ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित नवीन सब्जी मंडी में भीषण आग लगने की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार और मंडी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सपा नेता अविनाश कुशवाहा ने अग्निकांड में प्रभावित किसानों और व्यापारियों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आग में किसानों और व्यापारियों की मेहनत से तैयार उपज, साग-सब्जी, फल और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। इस घटना से उनकी आजीविका पर गंभीर असर पड़ा है।

अविनाश कुशवाहा के मुताबिक, अग्निकांड में लगभग 40 लाख रुपये की उपज और अन्य सामान के नुकसान की जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कराकर नुकसान का सही आकलन कराया जाना चाहिए, ताकि प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा मिल सके और वे दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सकें।

सपा नेता ने मंडी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब थे, तो इसकी जांच होनी चाहिए कि कैमरे कब से काम नहीं कर रहे थे और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने मंडी प्रशासन की जवाबदेही तय करने तथा दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की मांग है कि पूरे अग्निकांड की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। प्रभावित किसानों और व्यापारियों के नुकसान का तत्काल आकलन कर उन्हें बिना देरी उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही, भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए मंडी में अग्निशमन उपकरणों, सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त किया जाए।

अविनाश कुशवाहा ने कहा कि किसानों और व्यापारियों की मेहनत से उनकी आजीविका चलती है। ऐसे में अग्निकांड के कारण हुए नुकसान के बाद उन्हें प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा अकेले नहीं भुगतना चाहिए। सरकार को तत्काल कार्रवाई करते हुए जिम्मेदारी तय करनी चाहिए और पीड़ितों को न्याय दिलाने के साथ मुआवजा सुनिश्चित करना चाहिए।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |