Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जोड़ों की सेहत के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, दर्द और अकड़न में मिल सकती है राहत


अगर आप भी आर्थराइटिस या जॉइंट में दर्द की समस्या से परेशान हैं तो, सूजन और अकड़न की समस्या को बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में आपको अपनी दवाओं के साथ डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए जो आपके जोड़ों के दर्द को कम कर सके। कुछ खाद्य पदार्थों में मौजूद पोषक तत्व हड्डियों और जोड़ों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा 5 फूड्स बारे में बता रही हैं जो जोड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
जोड़ों की सेहत के लिए 5 फूड्स


हल्दी वाला दूध: हल्दी में करक्यूमिन नाम का यौगिक पाया जाता है, जिसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं। हल्दी वाला दूध संतुलित डाइट का हिस्सा बन सकता है।


तिल के बीज या तेल: तिल में कैल्शियम, हेल्दी फैट और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं। कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तिल के तेल का इस्तेमाल मालिश के लिए पारंपरिक रूप से किया जाता है।


अदरक का पानी: अदरक में जिंजरॉल जैसे सक्रिय यौगिक होते हैं, जिनमें सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं। कुछ अध्ययनों में अदरक से दर्द में थोड़ी राहत मिलने की संभावना सामने आई है।


मेथी के बीज: मेथी के बीजों में फाइबर और कई पोषक तत्व होते हैं। इन्हें भिगोकर या खाने में मिलाकर लिया जा सकता है। मेथी के बीजों का जेल जैसा मिश्रण जोड़ों को आराम देने के लिए पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।


अखरोट और अलसी के बीज: अखरोट और अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक प्रकार, अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) पाया जाता है। इन्हें डाइट में शामिल करना संपूर्ण सेहत के लिए अच्छा है।


गर्म तिल के तेल और लहसुन से मालिश: गर्म तिल के तेल में लहसुन मिलाकर घुटनों की मालिश करना एक पारंपरिक घरेलू तरीका है। हल्की मालिश से कुछ लोगों को अस्थायी आराम महसूस हो सकता है। हालांकि, अगर इसके बाद भी जोड़ों में लगातार दर्द, सूजन या अकड़न रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |