Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन-2 को लेकर बढ़ा उत्साह, टिकटों की बिक्री अंतिम चरण में।

27 अक्टूबर को डीआर ड्रीम्स लक्ज़्यूरियस बैंक्वेट में सजेगी गरबा की महफिल, दिल्ली की एंकर आकृति और डीजे रहेंगे मुख्य आकर्षण

सोनभद्र, 25 अक्टूबर। सोनभद्र में आगामी 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन-2’ को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के टिकटों की बढ़ती मांग के बीच अब कुछ ही टिकट शेष रह गए हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से जल्द टिकट बुक कराने की अपील की है।

श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंडल एवं मारवाड़ी युवा मंच, सोन महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य गरबा उत्सव में संगीत, नृत्य और राजस्थानी संस्कृति की आकर्षक झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में दिल्ली की एंकर आकृति जी और दिल्ली के डीजे की प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण होगी।

रॉबर्ट्सगंज स्थित डीआर ड्रीम्स लक्ज़्यूरियस बैंक्वेट में शाम पांच बजे से रात दस बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गरबा और संगीत के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों एवं अनलिमिटेड फूड की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा चार लकी ड्रॉ विजेताओं को आकर्षक इनाम भी दिए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और टिकटों की उपलब्धता अब सीमित रह गई है। ऐसे में अंतिम समय की प्रतीक्षा करने के बजाय इच्छुक लोग जल्द से जल्द अपनी टिकट बुक करा लें, ताकि उत्सव में शामिल होने का अवसर न छूटे।

टिकट प्राप्त करने का स्थान: मोतीलाल ओसवाल ऑफिस, शॉप नंबर 63, न्यू मार्केट, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।

गरबा, संगीत, स्वादिष्ट व्यंजनों और मनोरंजन से भरपूर यह आयोजन सोनभद्रवासियों के लिए उत्सव की यादगार शाम बनने जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |