Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: 13 अक्टूबर को घोरावल में जनसभा करेंगे सांसद संजय सिंह, स्थानीय मुद्दों पर उठाएंगे आवाज

विंध्य एक्सप्रेस-वे प्रभावित किसानों के मुआवजे, बेरोजगारी और स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा रहेगा प्रमुख।

सोनभद्र। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह आगामी 13 अक्टूबर को सोनभद्र के घोरावल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। करमा क्षेत्र के पापी (करकी माइनर) स्थित मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली इस जनसभा में जिले के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं और आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में सभा में पहुंचने की अपील की गई है।

शनिवार को राबर्ट्सगंज स्थित होटल एडी में आयोजित प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम और जिला संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह ने जनसभा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांसद संजय सिंह शिक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थ्य व्यवस्था और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनता से सीधा संवाद करेंगे।

प्रेसवार्ता में बताया गया कि विंध्य एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों के मुआवजे और पुनर्वास का मुद्दा भी जनसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके अलावा जिले में सामाजिक अन्याय, दलितों एवं आदिवासियों के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों पर भी पार्टी अपनी बात रखेगी।

जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि जिले में पीड़ितों को न्याय दिलाने और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए आम आदमी पार्टी संघर्ष करेगी। वहीं, जिला संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह ने कहा कि जनपद में संचालित औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दिलाना पार्टी की प्रमुख मांगों में शामिल है।

उन्होंने बताया कि काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी और जिला प्रभारी सुनील पांडे के निर्देशन में जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। पार्टी ने आमजन से अपील की है कि वे जनसभा में पहुंचकर जिले की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने में भागीदारी करें।

प्रेसवार्ता के दौरान जिला संयुक्त महासचिव जसवंत कुमार मौर्य, कार्यक्रम संयोजक अंशुमान मौर्य सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |