Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के लिए रविवार (11 अक्टूबर) को चेन्नई पहुंचे. प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

पीएम मोदी ने चेन्नई एयरपोर्ट के पास कुछ देर तक रोड शो किया, जहां उन्हें देखने लोगों की भीड़ उमड़ी. पीएम मोदी का काफिला जैसे ही हवाई अड्डे से बाहर निकला. सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका स्वागत किया और भारत माता की जय के नारे लगाए.

तमिलनाडु बीजेपी ने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हवाई अड्डे के पास सड़क किनारे कई जगहों पर पारंपरिक नृत्य समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया. पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2 के तहत पूनामल्ली-वडापलानी सेक्शन का उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम ने चेन्नई मेट्रो में सफर किया. उन्होंने पोरूर बाइपास स्टेशन से पूनामल्ली बाइपास स्टेशन तक यात्रा की और फिर वापस लौटे.

इसके अलावा पीएम मोदी चेन्नई के जलकंडेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. इसके बाद वह IIT मद्रास में ब्रेन सेंटर का दौरा करेंगे. पीएम मोदी 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. कई विकास योजनाओं का पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
पीएम मोदी इस दौरान मौके पर लोगों को संबोधित भी करेंगे. पीएम मोदी चेन्नई में जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के गोल्डन जुबली समारोह में शामिल होंगे और वहां एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |