Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

महाराष्ट्र MLC चुनाव के लिए BJP का ऐलान, स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में उतारे 3 उम्मीदवार


भाजपा ने महाराष्ट्र में होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 के लिए ये लिस्ट जारी की है। बीजेपी की इस लिस्ट अभी सिर्फ 3 उम्मीदवारों के नाम हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय से जारी इस लिस्ट में पुणे विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉक्टर स्मिता योगेश जाधव, नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सुधाकर विठ्ठलराव कोहळे एवं पुणे विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कौस्तुभ मुरलीधर गावडे को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी ने इन तीनों उम्मीदवारों का ऐलान महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों की तैयारी के तहत की है। भाजपा ने इन तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर विधान परिषद में अपनी उपस्थिति मजबूत करने का प्रयास किया है। अन्य विपक्षी पार्टियां भी धीरे-धीरे अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही हैं।

हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने चुनाव की तारीख का ऐलान किया है। चुनाव आयोग स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली महाराष्ट्र विधान परिषद की 78 सीटों में से 5 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 23 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। इन पांच सीटों में औरंगाबाद, पुणे, नागपुर और अमरावती डिवीजनों में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। ये चुनाव इसलिए कराए जा रहे हैं क्योंकि मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। औरंगाबाद डिवीजन के स्नातक, पुणे डिवीजन के स्नातक, नागपुर डिवीजन के स्नातक, अमरावती डिवीजन के शिक्षक और पुणे डिवीजन के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव होंगे। साथ ही चुनाव आयोग ने ये भी कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर से पहले पूरी हो जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |