Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

CJP प्रोटेस्ट पर मुंबई पुलिस का एक्शन, 500 लोगों पर FIR, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज


SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है। शुक्रवार को मुंबई के दादर में शिवाजी पार्क में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट पर अब मुंबई पुलिस का एक्शन हुआ है। मुंबई पुलिस ने बिना परमिशन के प्रोटेस्ट करने के मामले में 500 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने BNS की धारा 189(2), 223 और महाराष्ट्र पुलिस कानून की धारा 37(1), 37(3) और 135 के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक, CJP के राष्ट्रीय संगठन प्रमुख अजिंक्य शिंदे और मुंबई कोऑर्डिनेटर प्रणव आहिरे ने 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी। लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। मामला दर्ज होने के बाद अब जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक सड़क पर सभा कर नारेबाजी की गई। बिना अनुमति लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

वहीं, आज मुंबई में इंडिया ब्लॉक मार्च निकालेगा। शिवसेना UBT नेता उद्धव ठाकरे की अगुवाई में सुबह 10 बजे मेट्रो सिनेमा जंक्शन से BMC हेडक्वार्टर तक मार्च जाएगा। मार्च में MNS चीफ राज ठाकरे भी मौजूद होंगे। वहीं, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गुट भी शामिल होगा। दूसरी तरफ आज इंडिया गेट से जंतर मंतर तक लेफ्ट के स्टूडेंट विंग AISA का मार्च निकलेगा।

विपक्ष के प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली में जंतर-मंतर से लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर के आसपास सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। ECI आने-जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। BNS की धारा 163 के दायरे को भी अब आगे तक बढ़ा दिया गया है।

शनिवार देर रात को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर-मंतर के पास सड़कों पर उतरे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और बस में भरकर ले जाने लगे। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बसों के आगे खड़े हो गए। कुछ कार्यकर्ता बस पर चढ़ गए। पुलिस वाले कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश करते रहे। दोनों तरफ से जोर आजमाइश होती रही। आखिरकार यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बसों को घेर कर अपने कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत से छुड़ाने में कामयाब हो गए।

इस बीच कांग्रेस ने एक बार फिर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो इंडिया ब्लॉक का प्रोटेस्ट और तेज होगा। ये प्रोटेस्ट तब तक जारी रहेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते।

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और संघ के लोग फॉर्म 7 डालकर लोगों का वोट कटवा रहे हैं। बीजेपी SIR के बाद देश में वोटर लिस्ट के जरिए NRC लाने की तैयारी में है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |