Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली में महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार


दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि महिला अपने नाबालिग बच्चे का इस्तेमाल गांजा बेचने और उसकी सप्लाई करने के लिए कर रही थी। पुलिस ने महिला और उसके नाबालिग बच्चे के कब्जे से कुल 43 पुड़िया गांजा बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर की शाम करीब 7 बजे चाणक्यपुरी थाने की टीम संजय कैंप इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने एक नाबालिग बच्चे को संदिग्ध हालत में देखा। बच्चे के पास कई छोटी पॉलीथिन की पुड़िया थीं। तलाशी लेने पर उसके पास से 6 पुड़िया बरामद हुईं, जिनमें गांजा होने का संदेह था।

पूछताछ के दौरान बच्चे ने पुलिस को बताया कि ये पुड़िया उसकी मां ने उसे बेचने के लिए दी थीं। इसके बाद पुलिस की टीम एक्टिव हो गई। बच्चे की निशानदेही पर पुलिस ने उसकी मां को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी महिला से कड़ाई से पूछताछ करना शुरू कर दिया है।

पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान 39 वर्षीय पिंकी, पत्नी एनाजमुल हक, निवासी संजय कैंप, चाणक्यपुरी के रूप में की है। महिला की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से गांजे की 37 और पुड़िया बरामद की गईं। इस तरह पुलिस के मुताबिक, कुल 43 पुड़ियां बरामद हुईं।

पुलिस ने बरामद पदार्थ की जांच कर उसे नशीला पदार्थ पाया और जब्त करने के बाद सील कर दिया। पुलिस के अनुसार, पिंकी पहले भी नशीले पदार्थों से जुड़े दो मामलों में शामिल रही है। इस साल नशीले पदार्थों से जुड़े मामले में यह उसकी तीसरी गिरफ्तारी है।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ NDPS एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला नशीला पदार्थ कहां से लाती थी। इस नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |