Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: इंटर कॉलेज कालिकन धाम में लगी विज्ञान प्रदर्शनी


संग्रामपुर/अमेठी। छात्रों की रचनात्मक  वैज्ञानिक सोच और नए विचारों को सामने लाने के लिए आंचलिक विज्ञान नगरी राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद की एक इकाई संस्कृति मंत्रालय के अधीन विभिन्न विद्यालयों में प्रदर्शनी लगाई जा रही है कार्यक्रम को लेकर आज विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के इंटर कॉलेज कालिकन धाम में सुबह 10 बजे प्रदर्शनी लगाई प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य आरपी सिंह व समस्त अध्यापकों व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में ग्राम प्रधान भवसिंहपुर अशोक कुमार उपाध्याय व ब्लॉक संग्रामपुर सहायक विकास अधिकारी पंचायत लाल शशिकांत सिंह संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी टीम की प्रमुख आशु कुमार द्वारा मुख्य अतिथियों विशिष्ट अतिथियों को कार्यक्रम में लगे प्रदर्शित मॉडल विषय के बारे में रूबरू कराया जिन में प्रमुख रूप से पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण उर्जा का नवीनीकरण स्रोत  रोबोटिक्स और ऑटोमेशन अंतरिक्ष विज्ञान, आवर्त सारणी के गुण, विद्युत चुम्बकीय प्रेरण,क्षेणीक्त्रम व समांतर क्रम में प्रतिरोध कार्बन के अपर रूप खाद्य श्रृंखला,बोहर  मॉडल आज की जानकारी के बारे में बताया। प्रदर्शनी में कक्षा 9 से12के छात्रों ने  प्रदर्शनी में उत्सुकता दिखाई और बच्चों में भारी उत्साह दिखा । विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभा करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि प्रधान भवसिंहपुर अशोक कुमार उपाध्याय उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बताया कि ऐसी प्रदर्शनी से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को विज्ञान में रुचि बढ़ेगी और इन्हीं बच्चों में भविष्य में वैज्ञानिक भी बनेंगे। इस कार्यक्रम में अध्यापक योगेश कुमार सिंह, अध्यापक राकेश शुक्ला, अनेक पाल वरुण सिंह हुआ अध्यापिकाएं शामिल रहीं। विज्ञान प्रदर्शनी टीम में आशु कुमार,सूरज यादव व रमेश कुमार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |