संग्रामपुर: प्रगणक और सुपरवाइजर को दिया जा रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण
October 27, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। भारत की जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है इसके लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिले के विकासखंड संग्रामपुर में बीआरसी कार्यालय संग्रामपुर के सभागार में मंगलवार से प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अमेठी तहसीलदार रवि कुमार व ब्लॉक पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्रा ने संयुक्त दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रथम दिवस के विशेष शिविर प्रशिक्षण में 42 प्रगणक 6पर्यवेक्षक और दो ट्रेनर कुल 50 प्रशिक्षणार्थियो की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। प्रशिक्षण में प्रकाश व्यवस्था पेयजल व्यवस्था भोजन की व्यवस्था की गई। प्रशिक्षण को लेकर अमेठी तहसीलदार व कार्यक्रम के नोडल रवि कुमार ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि जनगणना कर्मियों डाटा संकलन डिजिटल तकनीकी मॉड्यूल, जनगणना प्रपत्रों को भरने और निर्धारित प्रक्रियाओं को सटीक जानकारी देने के लिए या प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले बैच की शुरुआत आज से शुभारंभ कर दिया गया है। प्रशिक्षण में अभिनव सिंह ब्लॉक समन्वयक ,संजय तिवारी, ललित पाण्डेय,जी बी सिंह ,हरिबक्स सिंह, आशुतोष मिश्रा,अरूण सिंह ,अभिनव सिंह आदि प्रणगक और पर्यवेक्षक पहले दिन के प्रशिक्षण में शामिल रहे।
