मुसाफिरखाना: डॉ. शिव हरिविजय त्रिपाठी की 29वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
October 27, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। समाजवादी चिंतक एवं समाजसेवी स्वर्गीय डॉ. शिव हरिविजय त्रिपाठी की 29वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव नंदमहर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। डॉ. शिव हरिविजय त्रिपाठी ने 1990 के दशक में समाजवादी पार्टी की स्थापना के दौर में समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने गरीबों, मजलूमों और किसानों के हक की लड़ाई को मजबूती से उठाया। उनके विचारों और सामाजिक सरोकारों को याद करते हुए समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी श्धीरूश् की ओर से किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह पप्पू,जिला पंचायत सदस्य उदयराज यादव,उदयभान सिंह बब्लू,नगर पंचायत चेयरमैन दीपक सिंह पचेहरी,जिला पंचायत सदस्य के डी सरोज,राम प्रसाद मिश्रा, गोविन्द सिंह चैहान ,बृजेश तिवारी, भोलानाथ त्रिपाठी, शैलेन्द्र पांडेय ,विजय यादव,विजय प्रकाश यादव,राकेश तिवारी, सत्य नरायन यादव,रसूल बख्श राइन,गिरीश यादव, डी एन गुप्ता, सीपी यादव,काशी मिश्र, अरुण मिश्रा,जग प्रसाद यादव, धर्मराज, अरुण दुबे व सपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने भाग लेकर दिवंगत समाजवादी चिंतक को नमन किया और प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
