Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: ओवरब्रिज की दरारें बनीं खतरा, जिम्मेदार बेखबर


जगदीशपुर/अमेठी। कुछ माह पूर्व बना बाईपास रेलवे लाइन के ऊपर  ओवर ब्रिज  में कई जगह दरारें आ चुकी है जिससे चलते किसी समय भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है । बाबजूद इसके जिम्मेदार बेखबर है। विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत मंगौली गांव के निकट अयोध्या रायबरेली रोड से निकला बाईपास रेलवे लाइन के ऊपर बना ओवरब्रिज जिसमें दरारें आकर कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके कारण कभी भी बड़ी घटना घट सकती हैं हैरत की बात तो यह है कि ओवरब्रिज को बनें अभी तीन चार माह ही हुए हैं वाहनों का आवागमन लगा रहता है यदि जिम्मेदारों ने ध्यान न दिया तो इसका खामियाजा वाहन चालकों को भोगना पड़ सकता है।इस संबंध में एन एच आई विभाग के अधिकारी ने बताया कि जल्द ही क्षतिग्रस्त भाग को दुरुस्त करवा कर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करा दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |