Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तर भारत में सर्दी ने दी दस्तक! बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान


देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई झमाझम बारिश और बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर भारत में तापमान गिरने से सुबह-शाम ठंड का असर दिखने लगा है। रात में भी लोगों को हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है। इस बीच दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भारत में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल सकते हैं। उत्तर और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ ​​रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर में मैदानी इलाकों के मुकाबले मौसम ठंडा रहने की उम्मीद है। जबकि दक्षिण भारत में आज भी बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखी जा रही है। वहीं, कश्मीर घाटी की ऊंची चोटियां रात भर हुई ताजा बर्फबारी के बाद बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। बर्फबारी के बाद प्रमुख सड़कों और पर्यटन स्थलों पर बर्फ जम गई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। बारिश का यह सिलसिला 20 अक्तूबर तक जारी रह सकता है। इन राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 18 से 23 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने की संभावना है। 18 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी बारिश हो सकती है। 18 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने के आसार हैं। यहां पर 40-50 किमी की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 18°C ​​से 20°C के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। दिन में 20 किमी की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में सोमवार को भी आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 18°C ​​से 20°C के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा। सोमवार को भी हल्की हवाएं चल सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |