संग्रामपुर: स्मृति ईरानी ने भेजा मां वैष्णो देवी का प्रसाद
October 27, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। मंगलवार को संग्रामपुर मुख्यालय पर समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री को अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी द्वारा भेजा गया मां वैष्णो का प्रसाद वितरित किया गया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने अमेठी के लोगों के लिए क्षेत्र के 40 देवी मंदिरों के लिए मां वैष्णो देवी का प्रसाद सामग्री भेजी है। पूर्व सांसद द्वारा भेजा गया प्रसाद मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला के हाथों शक्ति केंद्र भवसिंहपुर मे स्थित ब्लॉक संग्रामपुर सभागार में समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया। भाजपा नेता व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री दीदी स्मृति ईरानी द्वारा मां वैष्णो का प्रसाद 40 प्रमुख मंदिर क्षेत्र के लिए भेजा गया है जिसमें आज प्रसिद्ध पीठ मां कालिका मंदिर क्षेत्र के शक्ति केंद्र भवसिंहपुर ब्लॉक मुख्यालय संग्रामपुर में बांटा गया। उन्होंने कहा दीदी स्मृति ईरानी अमेठी की जनता के परिवार के सुख समृद्धि के लिए सदैव तत्पर रहती है। इसलिए उन्होंने परिवार के सुख शांति के लिए यह प्रसाद वितरण कराया है।
